Add parallel Print Page Options

उन मोआब वासियों को अपना घर छोड़ने को विवश किया गया था।
    अत: तुम उनको अपनी धरती पर रहने दो।
तुम उनके शत्रुओं से उनको छुपा लो।
    यह लूट रुक जायेगी।
शत्रु हार जायेंगे और ऐसे पुरुष जो दूसरों की हानि करते हैं,
    इस धरती से उखड़ेंगे।
फिर एक नया राजा आयेगा।
    यह राजा दाऊद के घराने से होगा।

वह सत्यपूर्ण, करुण और दयालु होगा।
    यह राजा न्यायी और निष्पक्ष होगा।
वह खरे और नेक काम करेगा।
हमने सुना है कि मोआब के लोग बहुत अभिमानी और गर्वीले हैं।
    ये लोग हिंसक हैं और बड़ा बोले भी।
इनका बड़ा बोल सच्चा नहीं है।

Read full chapter