Add parallel Print Page Options

अरब के लिये परमेश्वर का सन्देश

13 अरब के लिये दु:खद सन्देश।

हे ददानी के काफिले,
    तू रात अरब के मरुभूमि में कुछ वृक्षों के पास गुजार ले।
14 कुछ प्यासे यात्रियों को पीने को पानी दो।
    तेमा के लोगों, उन लोगों को भोजन दो जो यात्रा कर रहे हैं।
15 वे लोग ऐसी तलवारों से भाग रहे थे
    जो उनको मारने को तत्पर थे।
वे लोग उन धनुषों से बचकर भाग रहे थे
    जो उन पर छूटने के लिये तने हुए थे।
वे भीषण लड़ाई से भाग रहे थे।

Read full chapter