Add parallel Print Page Options

उन्होंने उस पर नकेल लगाई और उसे बन्द कर दिया।
    उन्होंने उसे अपने जाल में बन्द रखा।
इस प्रकार उसे वे बाबुल के राजा के पास ले गए।
    अब, तुम इस्राएल के पर्वतों पर उसकी गर्जना सुन नहीं सकते।

10 “‘तुम्हारी माँ एक अँगूर की बेल जैसी थी,
    जिसे पानी के पास बोया गया था।
उसके पास काफी जल था,
    इसलिये उसने अनेक शक्तिशाली बेलें उत्पन्न कीं।
11 तब उसने एक बड़ी शाखा उत्पन्न की,
    वह शाखा टहलने की छड़ी जैसी थी।
वह शाखा राजा के राजदण्ड जैसी थी।
    बेल ऊँची, और ऊँची होती गई।
इसकी अनेक शाखायें थीं और वह बादलों को छूने लगी।

Read full chapter