Add parallel Print Page Options

एदोम के बारे में सन्देश

यह सन्देश एदोम के बारे में है: सर्वशक्तिमान यहोवा कहता है,

“क्या तेमान नगर में बुद्धि बची नहीं रह गई है?
    क्या एदोम के बुद्धिमान लोग अच्छी सलाह देने योग्य नहीं रहे?
    क्या वे अपनी बुद्धिमत्ता खो चुके हैं?
ददान के निवासियों भागो, छिपो।
    क्यों क्योंकि मैं एसाव को उसके कामों के लिये दण्ड दूँगा।

“यदि अंगूर तोड़ने वाले आते हैं
    और अपने अंगूर के बागों से अंगूर तोड़ते हैं
और बेलों पर कुछ अंगूर छोड़ ही देते हैं।
    यदि चोर रात को आते हैं तो वे उतना ही ले जाते हैं जितना उन्हें चाहिये सब नहीं।

Read full chapter