Add parallel Print Page Options

ददान के निवासियों भागो, छिपो।
    क्यों क्योंकि मैं एसाव को उसके कामों के लिये दण्ड दूँगा।

“यदि अंगूर तोड़ने वाले आते हैं
    और अपने अंगूर के बागों से अंगूर तोड़ते हैं
और बेलों पर कुछ अंगूर छोड़ ही देते हैं।
    यदि चोर रात को आते हैं तो वे उतना ही ले जाते हैं जितना उन्हें चाहिये सब नहीं।
10 किन्तु मैं एसाव से हर चीज़ ले लूँगा।
    मैं उसके सभी छिपने के स्थान ढूँढ डालूँगा।
वह मुझसे छिपा नहीं रह सकेगा।
    उसके बच्चे, सम्बन्धी और पड़ोसी मरेंगे।

Read full chapter