Font Size
व्यवस्था विवरण 24:6-8
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
व्यवस्था विवरण 24:6-8
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
6 “यदि किसी व्यक्ति को तुम कर्ज दो तो गिरवी[a] के रूप में उसकी आटा पीसने की चक्की का कोई पाट न रखो। क्यों? क्योंकि ऐसा करना उसे भोजन से वंचित करना होगा।
7 “यदि कोई व्यक्ति अपने लोगों (इस्राएलियों) में से किसी का अपहरण करता हुआ पाया जाये और वह उसका उपयोग दास के रूप में करता हो या उसे बेचता हो तो वह अपहरण करने वाला अवश्य मारा जाना चाहिए। इस प्रकार तुम अपने बीच से इस बुराई को दूर करोगे।
8 “यदि तुम्हें कुष्ठ जैसी बीमारी हो जाये तो तुम्हें लेवीवंशी याजकों की दी हुई सारी शिक्षा स्वीकार करने में सावधान रहना चाहिए। तुम्हें सावधानी से उन सब आदेशों का पालन करना चाहिए जिन्हें देने के लिये मैंने याजकों से कहा है।
Read full chapterFootnotes
- 24:6 गिरवी कोई चीज़ जिसे वयक्ति इसलिए देता है कि वह अपना कर्ज लौटा देगा। यदि वह व्यक्ति अपना कर्ज नहीं लौटाता तो कर्ज देने वाला उस चीज़ को अपने पास रख सकता है।
Hindi Bible: Easy-to-Read Version (ERV-HI)
© 1995, 2010 Bible League International