Add parallel Print Page Options

स्त्रियों द्वारा उसकी प्रशंसा

10 वह कुमारियाँ कौन है
    वह भोर सी चमकती है।
    वह चाँद सी सुन्दर है,
    वह इतनी भव्य है जितना सूर्य,
    वह ऐसी अद्भुत है जैसे आकाश में सेना।

स्त्री का वचन

11 मैं गिरीदार पेड़ों के बगीचे में घाटी की बहार को
    देखने को उतर गयी,
    यह देखने कि अंगूर की बेले कितनी बड़ी हैं
    और अनार की कलियाँ खिली हैं कि नहीं।
12 इससे पहले कि मैं यह जान पाती, मेरे मन ने मुझको राजा के व्यक्तियों के रथ में पहुँचा दिया।

Read full chapter