Font Size
1 राजा 4:22-26
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
1 राजा 4:22-26
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
22-23 यह भोजन सामग्री है जिसकी आवश्यकता प्रतिदिन सुलैमान को स्वयं और उसकी मेज पर सभी भोजन करने वालों के लिये होती थी: डेढ़ सौ बुशल महीन आटा, तीन सौ बुशल आटा, अच्छा अन्न खाने वाली दस बैल, मैदानों में पाले गये बीस बैल और सौ भेड़ें, तीन भिन्न प्रकार के हिरन और विशेष पक्षी भी।
24 सुलैमान परात नदी के पश्चिम के सभी देशों पर शासन करता था। यह प्रदेश तिप्सह से अज्जा तक था और सुलैमान के राज्य के चारों ओर शान्ति थी। 25 सुलैमान के जीवन काल में इस्राएल और यहूदा के सभी लोग लगातार दान से लेकर बेर्शेबा तक शान्ति और सुरक्षा में रहते थे। लोग शान्तिपूर्वक अपने अंजीर के पेड़ों और अंगूर की बेलों के नीचे बैठते थे।
26 सुलैमान के पास उसके रथों के लिये चार हजार घोड़ों[a] के रखने के स्थान और उसके पास बारह हजार घुड़सवार थे।
Read full chapterFootnotes
- 4:26 चाह हजार घोड़ों हिब्रू और लैटिन में चालीस हजार है। किन्तु देखें 2 इति 9:25
Hindi Bible: Easy-to-Read Version (ERV-HI)
© 1995, 2010 Bible League International