Add parallel Print Page Options

17 राजा सुलैमान ने एक विशाल सिंहासन बनाने के लिये हाथी—दाँत का उपयोग किया। उसने सिंहासन को शुद्ध सोने से मढ़ा। 18 सिंहासन पर चढ़ने की छ: सीढ़ियाँ थीं और इसका एक पद—पीठ था। वह सोने का बना था। सिंहासन में दोनों ओर भुजाओं को आराम देने के लिए बाजू लगे थे। हर एक बाजू से लगी एक—एक सिंह की मूर्ति खड़ी थी। 19 वहाँ छः सीढ़ियों से लगे बगल में बारह सिंहों की मूर्तियाँ खड़ी थीं। हर सीढ़ी की हर ओर एक सिंह था। इस प्रकार का सिंहासन किसी दूसरे राज्य में नहीं बना था।

Read full chapter