Font Size
2 राजा 13:20-22
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
2 राजा 13:20-22
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
एलीशा की कब्र पर एक अद्भुत बात होती है
20 एलीशा मरा और लोगों ने उसे दफनाया।
एक बार बसन्त में मोआबी सैनिकों का एक दल इस्राएल आया। वे युद्ध में सामग्री लेने आए। 21 कुछ इस्राएली एक मरे व्यक्ति को दफना रहे थे और उन्होंने सैनिकों के उस दल को देखा। इस्राएलियों ने जल्दी में शव को एलीशा की कब्र में फेंका और वे भाग खड़े हुए। ज्योंही उस मरे व्यक्ति ने एलीशा की हड्डियों का स्पर्श किया, मरा व्यक्ति जीवित हो उठा और अपने पैरों पर खड़ा हो गया।
योआश इस्राएल के नगर वापस जीतता है
22 यहोआहाज के पूरे शासन काल में अराम के राजा हजाएल ने इस्राएल को परेशान किया।
Read full chapter
Hindi Bible: Easy-to-Read Version (ERV-HI)
© 1995, 2010 Bible League International