Add parallel Print Page Options

अम्राम के बच्चे हारून, मूसा और मरियम थे।

हारून के पुत्र नादाब, अबीहू, एलीआजार और ईतामार थे। एलीआजार, पीनहास का पिता था। पीनहास, अबीशू का पिता था। अबीशू, बुक्की, का पिता था। बुक्की, उज्जी का पिता था। उज्जी, जरह्याह का पिता था। जरह्याह, मरायोत का पिता था। मरायोत, अमर्याह का पिता था। अमर्याह, अहीतूब का पिता था। अहीतूब, सादोक का पिता था। सादोक, अहीमास का पिता था। अहीमास, अजर्याह का पिता था। अजर्याह योहानान का पिता था। 10 योहानान, अजर्याह का पिता था। (अजर्याह वह व्यक्ति था जिसने यरूशलेम में सुलैमान द्वारा बनाये गेय मन्दिर में याजक के रूप में सेवा की।) 11 अजर्याह अमर्याह का पिता था। अमर्याह, अहीतूब का पिता था। 12 अहीतूब, सादोक का पिता था। सादोक, शल्लूम का पिता था।

Read full chapter