Font Size
व्यवस्था विवरण 33:13-16
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
व्यवस्था विवरण 33:13-16
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
यूसुफ को आशीर्वाद
13 मूसा ने यूसुफ के बारे में कहा:
“यहोवा दे आशीर्वाद उसके देश को स्वर्ग की
उत्तम वस्तुऐं जहाँ हों;
वह सम्पत्ति वहाँ हो जो धरती कर रही प्रतीक्षा।
14 सूरज का दिया उत्तम फल उसका हो
महीनों की उत्तम फ़सने उसकी हों।
15 प्राचीन पर्वतों की उतलेंम उपज उसकी हो—
शाश्वत पहाड़ियों की उत्तम चीज़ें भी।
16 आशीर्वाद सहित धरती की उत्तम भेंटें उसकी हों।
जलती झाड़ी का यहोवा उसका पक्षधर हो
यूसुफ के सिर पर वरदानों की वर्षा हो
यूसुफ के सिर के ऊपर भी जो सर्वाधिक महत्वपूर्ण उसके भ्राताओं में।
Hindi Bible: Easy-to-Read Version (ERV-HI)
© 1995, 2010 Bible League International