Add parallel Print Page Options

12 लोग एक सागर से दूसरे सागर तक भटकेंगे।
    वे उत्तर से दक्षिण तक भटकेंगे।
वे लोग यहोवा के सन्देश के लिये आगे बढ़ेंगे, पीछे हटेंगे,
    किन्तु वे उसे पाएंगे नहीं।
13 उस समय सुन्दर युवतियाँ और युवक
    प्यास के कारण बेहोश हो जाएंगे।
14 उन लोगों ने शोमरोन के पाप के नाम पर प्रतिज्ञायें की।
उन्होंने कहा,
    ‘दान तुम्हारे देवता की सत्ता निश्चित सत्य है, इससे हम प्रतिज्ञा करते हैं …,
    और बेर्शेबा के देवता की सत्ता निश्चित सत्य है, इससे हम प्रतिज्ञा करते है …’
अत: उन लोगों का पतन होगा
    और वे फिर कभी उठेंगे नहीं।”

Read full chapter