Add parallel Print Page Options

यदि वे कर्म्मेल पर्वत की चोटी पर जा छिपेंगे,
    मैं उन्हें वहाँ खोज लूँगा और मैं उन्हें उस स्थान से ले आऊँगा।
यदि वे मुझसे, समुद्र के तल में छिपना चाहते हैं,
    मैं सर्प को आदेश दूँगा और वह उन्हें डस लेगा।
यदि वे पकड़े जाएंगे और अपने शत्रु द्वारा ले जाए जाएंगे,
    मैं तलवार को आदेश दूँगा
    और वह उन्हें वहीं मारेगी।
हाँ, मैं उन पर कड़ी निगाह रखूँगा किन्तु
    मैं उन्हें कष्ट देने के तरीकों पर निगाह रखूँगा।
    उनके लिये अच्छे काम करने के तरीकों पर नहीं।”

देश के लोगों को दण्ड नष्ट करेगा

मेरे स्वामी सर्वशक्तिमान यहोवा, उस प्रदेश को छुएगा
    और वह पिघल जाएगा
    तब उस देश के सभी निवासी मृतको के लिये रोएंगे।
यह प्रदेश मिस्र की नील नदी की तरह ऊपर उठेगा
    और नीचे गिरेगा।

Read full chapter