Add parallel Print Page Options

मन्दिर का पूर्ण और समर्पित होना

13 अत: फ़रात नदी के पश्चिम क्षेत्र के प्रशासक तत्तनै, शतर्बोजनै और उसके साथ के लोगों ने राजा दारा के आदेश का पालन किया। उन लोगों ने आज्ञा का पालन शीघ्र और पूर्ण रूप से किया। 14 अत: यहूदी अग्रजों (प्रमुखों) ने निर्माण कार्य जारी रखा और वे सफल हुए क्योंकि हाग्गै नबी और इद्दो के पुत्र जकर्याह ने उन्हें प्रोत्साहित किया। उन लोगों ने मन्दिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया। यह इस्राएल के परमेश्वर के आदेश का पालन करने के लिये किया गया। यह फारस के राजाओं, कुस्रू, दारा और अर्तक्षत्र ने जो आदेश दिये थे उनका पालन करने के लिये किया गया। 15 मन्दिर का निर्माण अदर महीने के तीसरे दिन पूरा हुआ।[a] यह राजा दारा के शासन के छठें वर्ष में हुआ।[b]

Read full chapter

Footnotes

  1. 6:15 मन्दिर … पूरा हुआ यह दिन मार्च के महिने में था। कुछ प्राचीन लेखक इसे “अदर का 23 वां दिन” कहते हैं।
  2. 6:15 यह … हुआ अर्थात् ई.पू. 515