Font Size
एज्रा 6:19-21
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
एज्रा 6:19-21
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
फसह पर्व
19 [a] पहले महीने के चौदहवें दिन उन यहूदियों ने फसह पर्व मनाया जो बन्धुवाई से वापस लौटे थे। 20 याजकों और लेविवंशियों ने अपने को शुद्ध किया। उन सभी ने फसह पर्व मनाने के लिये अपने को स्वच्छ और तैयार किया। लेविवंशियों ने बन्धुवाई से लौट ने वाले सभी यहूदियों के लिये फसह पर्व के मेमने को मारा। उन्होंने यह अपने लिये और अपने याजक बंधुओं के लिये किया। 21 इसलिये बन्धुवाई से लौटे इस्राएल के सभी लोगों ने फसह पर्व का भोजन किया। अन्य लोगों ने स्नान किया और अपने आपको उन अशुद्ध चीज़ों से अलग हट कर शुद्ध किया जो उस प्रदेश में रहने वाले लोगों की थीं। उन शुद्ध लोगों ने भी फसह पर्व के भोजन में हिस्सा लिया। उन लोगों ने यह इसलिये किया, कि वे यहोव इस्राएल के परमेश्वर के पास सहायता के लिये जा सकें।
Read full chapterFootnotes
- 6:19 यहाँ मूल पद अरामिक भाषा में है यहाँ से आगे अब फिर हिब्रू भाषा हो गई है।
Hindi Bible: Easy-to-Read Version (ERV-HI)
© 1995, 2010 Bible League International