Font Size
न्यायियों 9:45-47
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
न्यायियों 9:45-47
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
45 अबीमेलेक और उसके सैनिक शकेम नगर के साथ पूरे दिन लड़े। अबीमेलेक और उसके सैनिकों ने शकेम नगर पर अधिकार कर लिया और उस नगर के लोगों को मार डाला। तब अबीमेलेक ने उस नगर को ध्वस्त किया और उस ध्वंस पर नमक फेंकवा दिया।
46 कुछ लोग शकेम की मीनार के पास रहते थे। जब उस स्थान के लोगों ने सुना कि शकेम के साथ क्या हुआ है तब वे सबसे अधिक सुरक्षित उस कमरे[a] में इकट्ठे हो गए जो एलबरीत देवता का मन्दिर था।
47 अबीमेलेक ने सुना कि शकेम की मीनार के सभी प्रमुख एक साथ इकट्ठे हो गए हैं।
Read full chapterFootnotes
- 9:46 सुरक्षित उस कमरे हिब्रू शब्द जिसका यहाँ प्रयोग हुआ है, अनिश्चित अर्थवाला है।
Hindi Bible: Easy-to-Read Version (ERV-HI)
© 1995, 2010 Bible League International