Add parallel Print Page Options

हे यहोवा, तेरा सच्चा प्रेम आकाश से भी ऊँचा है।
    हे यहोवा, तेरी सच्चाई मेघों से भी ऊँची है।
हे यहोवा, तेरी धार्मिकता सर्वोच्च पर्वत से भी ऊँची है।
    तेरी शोभा गहरे सागर से गहरी है।
हे यहोवा, तू मनुष्यों और पशुओ का रक्षक है।
तेरी करुणा से अधिक मूल्यवान कुछ भी नहीं हैं।
    मनुष्य और दूत तेरे शरणागत हैं।

Read full chapter