Add parallel Print Page Options

हमने यह कहानी सुनी है, और इसे भली भाँति जानते हैं।
    यह कहानी हमारे पूर्वजों ने कही।
इस कहानी को हम नहीं भूलेंगे।
    हमारे लोग इस कथा को अगली पीढ़ी को सुनाते रहेंगे।
हम सभी यहोवा के गुण गायेंगे।
    हम उन के अद्भुत कर्मो का जिनको उसने किया है बखान करेंगे।
यहोवा ने याकूब से वाचा किया।
    परमेश्वर ने इस्राएल को व्यवस्था का विधान दिया,
    और परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों को आदेश दिया।
    उसने हमारे पूर्वजों को व्यवस्था का विधान अपने संतानों को सिखाने को कहा।

Read full chapter