Add parallel Print Page Options

यीशु की वंशावली

(लूका 3:23-38)

इब्राहीम के वंशज दाऊद के पुत्र यीशु मसीह की वंशावली इस प्रकार है:

इब्राहीम का पुत्र था इसहाक

और इसहाक का पुत्र हुआ याकूब।

फिर याकूब से यहूदा

और उसके भाई उत्पन्न हुए।

यहूदा के बेटे थे फिरिस और जोरह। (उनकी माँ का नाम तामार था।)

फिरिस, हिस्रोन का पिता था।

हिस्रोन राम का पिता था।

Read full chapter