Add parallel Print Page Options

“उस ‘ध्वस्त’ नगरी के लोग विशेष वंश होंगे।
    उस नगर के लोगों को छोड़कर भाग जाने को
विवश किया गया था।
    किन्तु मैं उनको एक सुदृढ़ जाति के रूप में बनाऊँगा।”
यहोवा उनका राजा होगा
    और वह सिय्योन के पहाड़ पर से सदा शासन करेगा।
हे रेवड़ के मीनार,
    हे ओपेल, सिय्योन की पहाड़ी!
जैसा पहले राज्य हुआ करता था,
    तू वैसा ही राज्य बनेगी।
हाँ, हे सिय्योन की पुत्री!
    वह राज्य तेरे पास आयेगा।

इस्राएलियों को बाबुल के पास निश्चय ही क्यों जाना चाहिए

अब तुम क्यों इतने ऊँचे स्वर में पुकार रहे हो?
    क्या तुम्हारा राजा जाता रहा है?
क्या तुमने अपना मुखिया खो दिया है?
    तुम ऐसे तड़प रहे हो जैसे कोई स्त्री प्रसव के काल में तड़पती है।

Read full chapter