Add parallel Print Page Options

हे रेवड़ के मीनार,
    हे ओपेल, सिय्योन की पहाड़ी!
जैसा पहले राज्य हुआ करता था,
    तू वैसा ही राज्य बनेगी।
हाँ, हे सिय्योन की पुत्री!
    वह राज्य तेरे पास आयेगा।

इस्राएलियों को बाबुल के पास निश्चय ही क्यों जाना चाहिए

अब तुम क्यों इतने ऊँचे स्वर में पुकार रहे हो?
    क्या तुम्हारा राजा जाता रहा है?
क्या तुमने अपना मुखिया खो दिया है?
    तुम ऐसे तड़प रहे हो जैसे कोई स्त्री प्रसव के काल में तड़पती है।
10 सिय्योन की पुत्री, तू पीड़ा को झेल।
    तू उस स्त्री जैसी हो जो प्रसव की घड़ी में बिलखती है।
क्योंकि अब तुझको नगर (यरूशलेम) त्यागना है।
    तुझको खुले मैदान में रहना है।
तुझे बाबुल जाना पड़ेगा
    किन्तु उस स्थान से तेरी रक्षा हो जायेगी।
यहोवा वहाँ जायेगा
    और वह तुझको तेरे शत्रुओं से वापस ले आयेगा।

Read full chapter