Add parallel Print Page Options

फिर बहुत से लोगों के बीच में याकूब के बचे हुए वंशज ओस के बूँद जैसे होंगे जो यहोवा की ओर से आई हो।
    वे घास के ऊपर वर्षा जैसे होंगे।
वे लोगों पर निर्भर नहीं होंगे।
वे किसी जन की प्रतीक्षा नहीं करेंगे।
    वे किसी पर भी निर्भर नहीं होंगे।
बहुत से लोगों के बीच याकूब के बचे हुए लोग
    उस सिंह जैसे होंगे
जो जंगल के पशुओं के बीच होता है।
    जब सिंह बीच से गुजरता है
तो वह वहीं जाता है,
    जहाँ वह जाना चाहता है।
वह पशु पर टूट पड़ता है
    और उस पशु को कोई बचा नहीं सकता है।
    उसके बचे हुए लोग ऐसे ही होंगे।
तुम अपने हाथ अपने शत्रुओं पर उठाओगे
    और तुम उनका विनाश कर डालोगे।

Read full chapter