Add parallel Print Page Options

मोआब को परमेश्वर का सन्देश

15 यह बुरा सन्देश मोआब के विषय में है।

एक रात मोआब में स्थित आर के नगर का धन सेनाओं ने लूटा।
    उसी रात नगर को तहस नहस कर दिया गया।
एक रात मोआब का किर नाम का नगर सेनाओं ने लूटा।
    उसी रात वह नगर तहस नहस किया गया।
राजा का घराना और दिबोन के निवासी अपना दु:ख रोने को ऊँचे पर पूजास्थलों में चले गये।
    मोआब के निवासी नबो और मेदबा के लिये रोते हैं।
    उन सभी लोगों ने अपनी दाढ़ी और सिर अपना शोक दर्शाने के लिये मुड़ाये थे।
मोआब में सब कहीं घरों और गलियों में,
    लोग शोक वस्त्र पहनकर हाय हाय करते हैं।

Read full chapter