Add parallel Print Page Options

राजा का घराना और दिबोन के निवासी अपना दु:ख रोने को ऊँचे पर पूजास्थलों में चले गये।
    मोआब के निवासी नबो और मेदबा के लिये रोते हैं।
    उन सभी लोगों ने अपनी दाढ़ी और सिर अपना शोक दर्शाने के लिये मुड़ाये थे।
मोआब में सब कहीं घरों और गलियों में,
    लोग शोक वस्त्र पहनकर हाय हाय करते हैं।
हेशबोन और एलाले नगरों के निवासी बहुत ऊँचे स्वर में विलाप कर रहे हैं।
    बहुत दूर यहस की नगरी तक वह विलाप सुना जा सकता है।
यहाँ तक कि सैनिक भी डर गये हैं। वे सैनिक भय से काँप रहे हैं।

Read full chapter