Add parallel Print Page Options

सो लोग जो कुछ उनके पास है उसे इकट्ठा करते हैं,
    और मोआब को छोड़ते हैं।
उन वस्तुओं को लेकर वे नाले (पाप्लर या अराबा) से सीमा पार कर रहे हैं।

मोआब में हर कहीं विलाप ही सुनाई देता है।
    दूर के नगर एगलैम में लोग बिलख रहे हैं।
बेरेलीम नगर के लोग विलाप कर रहे हैं।
दीमोन नगर का जल खून से भर गया है,
    और मैं (यहोवा) दीमोन पर अभी और विपत्तियाँ ढाऊँगा।
मोआब के कुछ निवासी शत्रु से बच गये हैं।
    किन्तु उन लोगों को खा जाने को मैं सिंहों को भेजूँगा।

Read full chapter