Add parallel Print Page Options

फिर एक नया राजा आयेगा।
    यह राजा दाऊद के घराने से होगा।

वह सत्यपूर्ण, करुण और दयालु होगा।
    यह राजा न्यायी और निष्पक्ष होगा।
वह खरे और नेक काम करेगा।
हमने सुना है कि मोआब के लोग बहुत अभिमानी और गर्वीले हैं।
    ये लोग हिंसक हैं और बड़ा बोले भी।
इनका बड़ा बोल सच्चा नहीं है।
समूचा मोआब देश अपने अभिमान के कारण कष्ट उठायेगा।
    मोआब के सारे लोग विलाप करेंगे।
वे लोग बहुत दु:खी रहेंगे।
    वे ऐसी वस्तुओं की इच्छा करेंगेजैसी उनके पास पहले हुआ करती थीं।
    वे कीरहरासत में बने हुए अंजीर के पेंड़ों की इच्छा करेंगे।

Read full chapter