Add parallel Print Page Options

समूचा मोआब देश अपने अभिमान के कारण कष्ट उठायेगा।
    मोआब के सारे लोग विलाप करेंगे।
वे लोग बहुत दु:खी रहेंगे।
    वे ऐसी वस्तुओं की इच्छा करेंगेजैसी उनके पास पहले हुआ करती थीं।
    वे कीरहरासत में बने हुए अंजीर के पेंड़ों की इच्छा करेंगे।
वे लोग बहुत दु:खी रहा करेंगे क्योंकि हेशबोन के खेत और सिबमा की अँगूर की बेलों में अँगूर नहीं लगा पा रहे हैं।
    बाहर के शासकों ने अँगूर की बेलों को काट फेंका है।
याजेर की नगरी से लेकर मरुभूमि में दूर—दूर तक शत्रु की सेनाएँ फैल गयी हैं।
    वे समुद्र के किनारे तक जा पहुँची हैं।
मैं उन लोगों के साथ विलाप करुँगा जो याजेर और सिबमा के निवासी हैं
    क्योंकि अंगूर नष्ट किये गये।
मैं हेशबोन और एलाले के लोगों के साथ शोक करुँगा
    क्योंकि वहाँ फसल नहीं होगी।
वहाँ गर्मी का कोई फल नहीं होगा।
    वहाँ पर आनन्द के ठहाके भी नहीं होंगे।

Read full chapter