Add parallel Print Page Options

एप्रैम (इस्राएल) के गढ़ नगर ध्वस्त हो जायेंगे।
    दमिश्क के शासन का अन्त हो जायेगा।
जैसे घटनाएँ इस्राएल में घटती हैं वैसी ही घटनाएँ अराम में भी घटेंगी।
    सभी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति उठा लिये जायेंगे।” सर्वशक्तिमान यहोवा ने बताया कि ये बातें घटेंगी।
उन दिनों याकूब की (इस्राएल की) सारी सम्पति चली जायेगी।
    याकूब वैसा हो जायेगा जैसा व्यक्ति रोग से दुबला हो।

“वह समय ऐसा होगा जैसे रपाईम घाटी में फसल काटने के समय होता है। मजदूर उन पौधों को इकट्ठा करते हैं जो खेत में उपजते हैं। फिर वे उन पौधों की बालों को काटते हैं और उनसे अनाज के दाने निकालते हैं।

Read full chapter