Add parallel Print Page Options

उत्तर इस्राएल को चेतावनी

28 शोमरोन को देखो!
    एप्रैम के मदमस्त लोग उस नगर पर गर्व करते हैं।
वह नगर पहाड़ी पर बसा है जिसके चारों तरफ एक सम्पन्न घाटी है।
    शोमरोन के वासी यह सोचा करते हैं कि उनका नगर फूलों के मुकुट सा है।
किन्तु वे दाखमधु से धुत्त हैं
    और यह “सुन्दर मुकुट” मुरझाये पौधे सा है।

देखो, मेरे स्वामी के पास एक व्यक्ति है जो सुदृढ़ और वीर है।
    वह व्यक्ति इस देश में इस प्रकार आयेगा जैसे ओलों और वर्षा का तूफान आता है।
वह देश में इस प्रकार आयेगा जैसे बाढ़ आया करती है।
    वह शोमरोन के मुकुट को धरती पर उतार फेंकेगा।
नशे में धुत्त एप्रैम के लोग अपने “सुन्दर मुकुट” पर गर्व करते हैं किन्तु वह नगरी पाँव तले रौंदी जायेगी।

Read full chapter