Add parallel Print Page Options

देखो, मेरे स्वामी के पास एक व्यक्ति है जो सुदृढ़ और वीर है।
    वह व्यक्ति इस देश में इस प्रकार आयेगा जैसे ओलों और वर्षा का तूफान आता है।
वह देश में इस प्रकार आयेगा जैसे बाढ़ आया करती है।
    वह शोमरोन के मुकुट को धरती पर उतार फेंकेगा।
नशे में धुत्त एप्रैम के लोग अपने “सुन्दर मुकुट” पर गर्व करते हैं किन्तु वह नगरी पाँव तले रौंदी जायेगी। वह नगर पहाड़ी पर बसा है जिस के चारों तरफ एक सम्पन्न घाटी है किन्तु वह “फूलों का सुन्दर मुकुट” बस एक मुरझाता हुआ पौधा है।
    वह नगर गर्मी में अंजीर के पहले फल के समान होगा।
जब कोई उस पहली अंजीर को देखता है तो जल्दी से तोड़कर उसे चट कर जाता है।

Read full chapter