Add parallel Print Page Options

12 यहोवा को महिमा दो।
    दूर देशों के लोगों उसका यशगान करो!
13 यहोवा वीर योद्धा सा बाहर निकलेगा उस व्यक्ति सा जो युद्ध के लिये तत्पर है।
    वह बहुत उत्तेजित होगा।
वह पुकारेगा और जोर से ललकारेगा
    और अपने शत्रुओं को पराजित करेगा।

परमेश्वर धीरज रखता है

14 “बहुत समय से मैंने कुछ भी नहीं कहा है।
    मैंने अपने ऊपर नियंन्त्रण बनाये रखा है और मैं चुप रहा हूँ।
किन्तु अब मैं उतने जोर से चिल्लाऊँगा जितने जोर से बच्चे को जनते हुए स्त्री चिल्लाती है!
    मैं बहुत तीव्र और जोर से साँस लूँगा।

Read full chapter