Add parallel Print Page Options

क्यों क्योंकि वे पुराने कपड़ों के समान होंगे और उनको कीड़े खा जायेंगे।
    वे ऊन के जैसे होंगे और उन्हें कीड़े चाट जायेंगे,
किन्तु मेरा खरापन सदैव ही बना रहेगा
    और मेरी मुक्ति निरन्तर बनी रहेगी।”

परमेश्वर का सामर्थ्य उसके लोगों का रक्षा करता है

यहोवा की भुजा (शक्ति) जाग—जाग।
    अपनी शक्ति को सज्जित कर!
तू अपनी शक्ति का प्रयोग कर।
    तू वैसे जाग जा जैसे तू बहुत बहुत पहले जागा था।
तू वही शक्ति है जिसने रहाब के छक्के छुड़ाये थे।
    तूने भयानक मगरमच्छ को हराया था।
10 तूने सागर को सुखाया!
    तूने गहरे समुद्र को जल हीन बना दिया।
तूने सागर के गहरे सतह को एक राह में बदल दिया और तेरे लोग उस राह से पार हुए और बच गये थे।

Read full chapter