Add parallel Print Page Options

परमेश्वर का सामर्थ्य उसके लोगों का रक्षा करता है

यहोवा की भुजा (शक्ति) जाग—जाग।
    अपनी शक्ति को सज्जित कर!
तू अपनी शक्ति का प्रयोग कर।
    तू वैसे जाग जा जैसे तू बहुत बहुत पहले जागा था।
तू वही शक्ति है जिसने रहाब के छक्के छुड़ाये थे।
    तूने भयानक मगरमच्छ को हराया था।
10 तूने सागर को सुखाया!
    तूने गहरे समुद्र को जल हीन बना दिया।
तूने सागर के गहरे सतह को एक राह में बदल दिया और तेरे लोग उस राह से पार हुए और बच गये थे।
11 यहोवा अपने लोगों की रक्षा करेगा।
    वे सिय्योन पर्वत की ओर आनन्द मनाते हुए लौट आयेंगे।
ये सभी आनन्द मग्न होंगे।
    सारे ही दु:ख उनसे दूर कहीं भागेंगे।

Read full chapter