Add parallel Print Page Options

11 तब उसने एक बड़ी शाखा उत्पन्न की,
    वह शाखा टहलने की छड़ी जैसी थी।
वह शाखा राजा के राजदण्ड जैसी थी।
    बेल ऊँची, और ऊँची होती गई।
इसकी अनेक शाखायें थीं और वह बादलों को छूने लगी।
12 किन्तु बेल को जड़ से उखाड़ दिया गया,
    और उसे भूमि पर फेंक दिया गया।
गर्म पुरवाई हवा चली और उसके फलों को सुखा दिया
    शक्तिशाली शाखायें टूट गईं, और उन्हें आग में फेंक दिया गया।

13 “‘किन्तु वह अंगूर की बेल अब मरूभूमि में बोयी गई है।
    यह बहुत सूखी और प्यासी धरती है।

Read full chapter