Add parallel Print Page Options

उसने महलों पर आक्रमण किया।
    उसने नगरों को नष्ट किया।
उस देश का हर एक व्यक्ति तब भय से अवाक होता था।
    जब वह उसका गरजना सुनता था।
तब उसके चारों ओर रहने वाले लोगों ने उसके लिये जाल बिछाया
    और उन्होंने उसे अपने जाल में फँसा लिया।
उन्होंने उस पर नकेल लगाई और उसे बन्द कर दिया।
    उन्होंने उसे अपने जाल में बन्द रखा।
इस प्रकार उसे वे बाबुल के राजा के पास ले गए।
    अब, तुम इस्राएल के पर्वतों पर उसकी गर्जना सुन नहीं सकते।

Read full chapter