Add parallel Print Page Options

“मनुष्य के पुत्र, मिस्र के राजा फिरौन और उसके लोगों से यह कहो:

“‘तुम्हारी महानता में
    कौन तुम्हारे समान है
अश्शूर, लबानोन में, सुन्दर शाखाओं सहित एक देवदार का वृक्ष था।
    वन की छाया—युक्त और अति ऊँचा एक देवदार का वृक्ष था।
    इसके शिखर जलद भेदी थे!
जल वृक्ष को उगाता था।
    गहरी नदियाँ वृक्ष को ऊँचा करती थीं।
नदियाँ उन स्थान के चारों ओर बहती थीं, जहाँ वृक्ष लगे थे।
    केवल इसकी धारायें ही खेत के अन्य वृक्षों तक बहती थीं।

Read full chapter