Add parallel Print Page Options

11 यहोवा कहता है, “उन लोगों को यह सन्देश दो:
    ‘उन असत्य देवताओं ने पृथ्वी और स्वर्ग नहीं बनाए
और वे असत्य देवता नष्ट कर दिए जाएंगे,
    और पृथ्वी और स्वर्ग से लुप्त हो जाएंगे।’”

12 वह परमेश्वर एक ही है जिसने अपनी शक्ति से पृथ्वी बनाई।
    परमेश्वर ने अपने बुद्धि का उपयोग किया
और संसार की रचना कर डाली।
    अपनी समझ के अनुसार परमेश्वर ने पृथ्वी के ऊपर आकाश को फैलाया।
13 परमेश्वर कड़कती बिजली बनाता है
    और वह आकाश से बड़े जल की बाढ़ को गिराता है।
वह पृथ्वी के हर एक स्थान पर,
    आकाश में मेघों को उठाता है।
वह बिजली को वर्षा के साथ भेजता है।
    वह अपने गोदामों से पवन को निकालता है।

Read full chapter