Add parallel Print Page Options

अन्य देशों की देव मूर्तियों,
    ककड़ी के खेत में खड़े फूस के पुतले के समान हैं।
वे न बोल सकती हैं, और न चल सकती हैं।
    उन्हें उठा कर ले जाना पड़ता है क्योंकि वे चल नहीं सकते।
उनसे मत डरो। वे न तो तुमको चोट पहुँचा सकती हैं
    और न ही कोई लाभ!”

यहोवा तुझ जैसा कोई अन्य नहीं है!
    तू महान है! तेरा नाम महान और शक्तिपूर्ण है।
परमेश्वर, हर एक व्यक्ति को तेरा सम्मान करना चाहिए।
    तू सभी राष्ट्रों का राजा है।
तू उनके सम्मान का पात्र है।
    राष्ट्रों में अनेक बुद्धिमान व्यक्ति हैं।
किन्तु कोई व्यक्ति तेरे समान बुद्धिमान नहीं है।

Read full chapter