Add parallel Print Page Options

वे अपनी मूर्तियों को तर्शीश नगर की चाँदी
    और उफाज नगर के सोने का उपयोग करके बनाते हैं।
वे देवमूर्तियाँ वढइयों और सुनारो द्वारा बनाई जाती हैं।
    वे उन देवमूर्तियों को नीले और बैंगनी वस्त्र पहनाते हैं।
निपुण लोग उन्हें “देवता” बनाते हैं।
10 किन्तु केवल यहोवा ही सच्चा परमेश्वर है।
    वह एकमात्र परमेश्वर है जो चेतन है।
    वह शाश्वत शासक है।
जब परमेश्वर क्रोध करता है तो धरती काँप जाती है।
    राष्ट्रों के लोग उसके क्रोध को रोक नहीं सकते।

11 यहोवा कहता है, “उन लोगों को यह सन्देश दो:
    ‘उन असत्य देवताओं ने पृथ्वी और स्वर्ग नहीं बनाए
और वे असत्य देवता नष्ट कर दिए जाएंगे,
    और पृथ्वी और स्वर्ग से लुप्त हो जाएंगे।’”

Read full chapter