Add parallel Print Page Options

44 लोग डरेंगे और भाग खड़े होंगे,
    और वे गहने गकों में गिरेंगे।
यदि कोई गहरे गके से निकलेगा तो
    वह जाल में फँसेगा।
मैं मोआब पर दण्ड का वर्ष लाऊँगा।”
    यहोवा ने यह सब कहा।

45 “शक्तिशाली शत्रु से लोग भाग चले हैं।
    वे सुरक्षा के लिये हेशबोन नगर में भागे।
किन्तु वहाँ सुरक्षा नहीं थी।
    हेशबोन में आग लगी।
वह आग सीहोन के नगर से शुद्ध हुई और यह मोआब के प्रमुखों को नष्ट करने लगी।
    यह उन घमण्डी लोगों को नष्ट करने लगी।
46 मोआब यह तुम्हारे लिये, बहुत बुरा होगा।
    कमोश के लोग नष्ट किये जा रहे हैं।
तुम्हारे पुत्र और पुत्रियाँ बन्दी
    और कैदी के रुप में ले जाए जा रहे हैं।

Read full chapter