Add parallel Print Page Options

21 एदोम के पतन के धमाके से पृथ्वी काँप उठेगी।
    उनका रूदन लगातार लाल सागर तक सुनाई पड़ेगा।
22 यहोवा उस उकाब की तरह मंडरायेगा जो अपने शिकार पर टूटता है।
    यहोवा बोस्रा नगर पर अपने पंख उकाब के समान फैलाया है।
उस समय एदोम के सैनिक बहुत आतंकित होंगे।
    वे प्रसव करती स्त्री की तरह भय से रोएंगे।

दमिश्क के बारे में सन्देश

23 यह सन्देश दमिश्क नगर के लिये है:

“हमात और अर्पद नगर भयभीत हैं।
    वे डरे हैं क्योंकि उन्होंने बुरी खबर सुनी है।
वे साहसहीन हो गए हैं।
    वे परेशान और आतंकित हैं।

Read full chapter