Add parallel Print Page Options

26 हे मेरे लोगों, टाट के वस्त्र पहन लो।
    राख में लोट लगा लो।
मरे लोगों के लिए फूट—फूट कर रोओ।
    तुम एकमात्र पुत्र के खोने पर रोने सा रोओ।
ये सब करो क्योंकि विनाशक अति शीघ्रता से हमारे विरुद्ध आएंगे।

27 “यिर्मयाह, मैंने (यहोवा ने)
    तुम्हें प्रजा की कच्ची धातु का पारखी बनाया है।
तुम हमारे लोगों की जाँच करोगे
    और उनके व्यवहार की चौकसी रखोगे।
28 मेरे लोग मेरे विरुद्ध हो गए हैं,
    और वे बहुत हठी हैं।
    वे लोगों के बारे में बुरी बातें कहते घूमते हैं।
वे उस काँसे और लोहे की तरह हैं जो चकमहीन
    और जंग खाये हैं।

Read full chapter