Add parallel Print Page Options

उन पर कान दो।
    वह नाद ऐसा है
जैसे पहाड़ पर चढ़ते रथों का घर्र—घर्र नाद हो।
    वह नाद ऐसा है
जैसे भूसे को चटपटाती हुई
    लपटें जला रही हों।
वे लोग शक्तिशाली हैं।
    वे युद्ध को तत्पर हैं।
इस सेना के आगे लोग भय से काँपते हैं।
    उनके मुख डर से पीले पड़ जाते हैं।

वे सैनिक बहुत तेज दौड़ते हैं।
    वे सैनिक दीवारों पर चढ़ते हैं।
प्रत्येक सैनिक सीधा ही आगे बढ़ जाता है।
    वे अपने मार्ग से जरा भी नहीं हटते हैं।

Read full chapter