Font Size
लूका 10:19-21
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
लूका 10:19-21
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
19 सुनो! साँपों और बिच्छुओं को पैरों तले रौंदने और शत्रु की समूची शक्ति पर प्रभावी होने का सामर्थ्य मैंने तुम्हें दे दिया है। तुम्हें कोई कुछ हानि नहीं पहुँचा पायेगा। 20 किन्तु बस इसी बात पर प्रसन्न मत होओ कि आत्माएँ तुम्हारे बस में हैं, बल्कि इस पर प्रसन्न होओ कि तुम्हारे नाम स्वर्ग में अंकित हैं।”
यीशु की परम पिता से प्रार्थना
(मत्ती 11:25-27; 13:16-17)
21 उसी क्षण वह पवित्र आत्मा में स्थिर होकर आनन्दित हुआ और बोला, “हे परम पिता! हे स्वर्ग और धरती के प्रभु! मैं तेरी स्तुति करता हूँ कि तूमने इन बातों को चतुर और प्रतिभावान लोगों से छुपा कर रखते हुए भी बच्चों[a] के लिये उन्हें प्रकट कर दिया। हे परम पिता! निश्चय ही तू ऐसा ही करना चाहता था।
Read full chapterFootnotes
- 10:21 बच्चों बच्चों से अभिप्राय है सीधे सादे सरल अबोध जन।
Hindi Bible: Easy-to-Read Version (ERV-HI)
© 1995, 2010 Bible League International