Font Size
लूका 11:31-33
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
लूका 11:31-33
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
31 “दक्षिण की रानी[a] न्याय के दिन प्रकट होकर इस पीढ़ी के लोगों पर अभियोग लगायेगी और उन्हें दोषी ठहरायेगी क्योंकि वह धरती के दूसरे छोरों से सुलैमान का ज्ञान सुनने को आयी और अब देखो यहाँ तो कोई सुलैमान से भी बड़ा है।
32 “नीनवे के लोग न्याय के दिन इस पीढ़ी के लोगों के विरोध में खड़े होकर उन पर दोष लगायेंगे क्योंकि उन्होंने योना के उपदेश को सुन कर मन फिराया था। और देखो अब तो योना से भी महान कोई यहाँ है!
विश्व का प्रकाश बनो
(मत्ती 5:15; 6:22-23)
33 “दीपक जलाकर कोई भी उसे किसी छिपे स्थान या किसी बर्तन के भीतर नहीं रखता, बल्कि वह इसे दीवट पर रखता है ताकि जो भीतर आयें प्रकाश देख सकें।
Read full chapterFootnotes
- 11:31 दक्षिण की रानी या “शीबा की रानी।” वह हजार मील चल कर सुलैमान से परमेश्वर का ज्ञान सीखने आयी थी। देखें 1 राजा 10:1-13
Hindi Bible: Easy-to-Read Version (ERV-HI)
© 1995, 2010 Bible League International