Add parallel Print Page Options

14 उसकी भुजायें सोने की छड़ जैसी है
    जिनमें रत्न जड़े हों।
उसकी देह ऐसी हैं
    जिसमें नीलम जड़े हों।
15 उसकी जाँघे संगमरमर के खम्बों जैसी है
    जिनको उत्तम स्वर्ण पर बैठाया गया हो।
उसका ऊँचा कद लबानोन के देवदार जैसा है
    जो देवदार वृक्षों में उत्तम हैं!
16 हाँ, यरूशलेम की पुत्रियों, मेरा प्रियतम बहुत ही अधिक कामनीय है,
    सबसे मधुरतम उसका मुख है।
ऐसा है मेरा प्रियतम,
    मेरा मित्र।

Read full chapter