Add parallel Print Page Options

स्त्री के वचन पुरुष के प्रति

10 मैं अपने प्रियतम की हूँ
    और वह मुझे चाहता है।
11 आ, मेरे प्रियतम, आ!
    हम खेतों में निकल चलें
    हम गावों में रात बिताये।
12 हम बहुत शीघ्र उठें और अंगूर के बागों में निकल जायें।
    आ, हम वहाँ देखें क्या अंगूर की बेलों पर कलियाँ खिल रही हैं।
आ, हम देखें क्या बहारें खिल गयी हैं
    और क्या अनार की कलियाँ चटक रही हैं।
वहीं पर मैं अपना प्रेम तुझे अर्पण करूँगी।

Read full chapter