Add parallel Print Page Options

किन्तु इस्राएलियों को मैंने जितना अधिक बुलाया
    वे मुझसे उतने ही अधिक दूर हुए थे।
इस्राएल के लोगों ने बाल देवताओं को बलियाँ चढ़ाई थी।
    उन्होंने मूर्तियों के आगे धूप जलाई थी।

“एप्रैम को मैंने ही चलना सिखाया था!
    इस्राएल को मैंने गोद में उठाया था!
और मैंने उन्हें स्वस्थ किया था!
    किन्तु वे इसे नहीं जानते हैं।
मैंने उन्हें डोर बांध कर राह दिखाई,
    डोर—वह प्रेम की डोर थी।
मैं उस ऐसे व्यक्ति सा था जिसने उन्हें स्वतंत्रता दिसाई,
    मैं नीचे की ओर झुका और मैंने उनको आहार दिया था।

Read full chapter