Add parallel Print Page Options

14 “क्या मैं उन्हें कब्र की शक्ति से बचा लूँ?
    क्या मैं उनको मृत्यु से मुक्त करा लूँ?
हे मृत्यु, कहाँ है तेरी व्याधियाँ?
    हे कब्र, तेरी शक्ति कहाँ है?
    मेरी दृष्टी से करूणा छिपा रहेगी!
15 इस्राएल निज बंधुओं के बीच बढ़ रहा है किन्तु पवन पुरवाई आयेगी।
    वह यहोवा को आंधी मरूस्थल से आयेगी,
और इस्राएल के कुएँ सूखेंगे।
    उसका पानी का सोता सूख जायेगा।
    वह आँधी इस्राएल के खजाने से हर मूल्यवान वस्तु को ले जायेगी।
16 शोमरोन को दण्ड दिया जायेगा
    क्योंकि उसने अपने परमेश्वर से मुख फेरा था।
इस्राएली तलवारों से मार दिये जायेंगे
    उनकी संतानों के चिथड़े उड़ा दिये जायेंगे।
    उनकी गर्भवती स्त्रियाँ चीर कर खोल दी जायेंगी।”

Read full chapter